आईएमएफ से लोन की $1.1 बिलियन की किस्त के लिए कुछ दिनों में होगा समझौता: पाक पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने कहा है कि ऋण की $1.1 बिलियन की किस्त के लिए आईएमएफ की सबसे कठिन शर्तों को भी मान लिया गया है। बकौल शरीफ, इसको लेकर आईएमएफ के साथ कुछ दिनों में समझौता हो जाएगा। दरअसल, यह किस्त 2019 में आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान के लिए स्वीकृत $6.5 बिलियन के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है।