आईएमडी ने महाकुंभ के मौसम अपडेट के लिए तैयार किया विशेष वेबपेज
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाकुंभ के मौसम संबंधी अपडेट के लिए एक विशेष वेबपेज तैयार किया है। इस वेबपेज पर तापमान, वायु की गति और दिशा, आर्द्रता और वायु गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई है। आईएमडी ने अगले 2-3 दिनों में प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।