आईएमडी ने जारी की बारिश के पूर्वानुमान को दर्शाने वाली राज्यवार सूची
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश के पूर्वानुमान की सूची जारी की है। शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, शनिवार को भी उत्तर व पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।