आईएमडी ने जारी की विभिन्न शहरों के न्यूनतम तापमान की सूची
देश के कई क्षेत्रों में शीत लहर के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को विभिन्न शहरों के न्यूनतम तापमान की सूची जारी की। राजस्थान के चूरू में -2.5°C जबकि बीकानेर में 1.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। नलीया (गुजरात) में 1.4°C, अमृतसर (पंजाब) में 1.6°C और आया नगर (दिल्ली) में 3°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।