आईएमडी ने बताई उन राज्यों और यूटी की सूची जहां मई में जारी रहेगी हीटवेव
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत को मई में भी हीटवेव से राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात में मई में तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है और पश्चिमी राजस्थान में तापमान 50°C से अधिक दर्ज हो सकता है।