आईएमडीबी के अनुसार 2022 की शीर्ष 10 भारतीय फिल्में कौनसी हैं?
आईएमडीबी ने 2022 की शीर्ष 10 भारतीय फिल्मों की सूची जारी की है जिसमें 'आरआरआर' पहले पायदान पर है। इसके बाद 'द कश्मीर फाइल्स', 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'विक्रम' और 'कांतारा' का स्थान है। वहीं, सूची में 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' छठे, 'मेजर' 7वें, 'सीता रामम' 8वें, 'पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट वन' 9वें और '777 चार्ली' 10वें स्थान पर है।