आईएमडीबी ने जारी की 2023 के सबसे मशहूर भारतीय स्टार्स की सूची, नंबर-1 पर हैं शाहरुख
आईएमडीबी ने बुधवार को 2023 के 10 सबसे मशहूर भारतीय स्टार्स की सूची जारी की जिसमें अभिनेता शाहरुख खान शीर्ष पर हैं। इस साल शाहरुख की दो फिल्में 'पठान' और 'जवान' ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इस लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट दूसरे, दीपिका पादुकोण तीसरे, वामिका गब्बी चौथे, नयनतारा 5वें और तमन्ना भाटिया छठे और करीना कपूर 7वें स्थान पर हैं।