आईएमडीबी ने रिलीज़ की 2022 में अब तक की सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज़ की सूची
आईएमडीबी ने बुधवार को 2022 में अब तक की सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज़ की सूची जारी की जिसमें 'कैंपस डायरीज़' (9.0) टॉप पर है। इसके बाद 'रॉकेट बॉयज़' (8.9), 'पंचायत' (8.9), 'अपहरण' (8.4), 'ह्यूमन' (8.0), 'एस्केप लाइव' (7.7), 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' (7.3), 'माई' (7.2), 'द फेम गेम' (7.0) और 'ये काली काली आंखें' (7.0) का स्थान है।