आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स के कप्तान बनाए गए डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर को इंटरनैशनल लीग टी20 (आईएलटी20) में दुबई कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। इंटरनैशनल लीग टी20 (आईएलटी20) में कुल 6 टीमें शामिल हैं जिसका दूसरा सीज़न 19 जनवरी से शुरू होगा। गौरतलब है कि सोमवार को वॉर्नर ने वनडे से संन्यास का एलान किया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच उनका आखिरी टेस्ट होगा।