आईएलटी20 मैच के दौरान स्टेडियम में दिखा नरेन का हमशक्ल, स्पिनर का रिऐक्शन हुआ वायरल
यूएई में हो रही इंटरनैशनल लीग टी20 (आईएलटी20) में अबू धाबी नाइट राइडर्स और गल्फ जायंट्स के मैच के दौरान मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन का हमशक्ल स्टेडियम में बैठा दिखा। अपने हमशक्ल को स्क्रीन पर देखकर नरेन हंसने लगते हैं जिसका वीडियो वायरल हो गया है। टूर्नामेंट में अबू धाबी नाइट राइडर्स अबतक 1 भी मैच नहीं जीत सकी है।