आई.एस. और जिहादी इस्लाम के साथ हिंदुत्व की तुलना करना तथ्यात्मक रूप से गलत: आज़ाद
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने गुरुवार को कहा, "हम राजनीतिक विचारधारा के रूप में हिंदुत्व से सहमत नहीं हो सकते हैं...लेकिन आई.एस. और जिहादी इस्लाम के साथ इसकी तुलना करना...तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।" दरअसल, सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आई.एस और बोको हराम से की है।