आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

रूपनगर (पंजाब) पुलिस ने रविवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक रिवॉल्वर, एक पिस्तौल व 21 कारतूस भी बरामद किए हैं। बकौल पुलिस, इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन कनाडा में रह रहा खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य अर्श डाला कर रहा था।

Load More