आईएसएस ने शेयर किए स्पेस से रात के समय लिए गए बेंगलुरु के विज़ुअल्स
इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) ने अंतरिक्ष से रात के समय लिए गए बेंगलुरु के विज़ुअल्स शेयर किए हैं। 'आईएसएस अबव' नामक X हैंडल ने लिखा, "स्पेस स्टेशन से रात में दिखने वाले शहर: बेंगलुरु जहां 1.36 करोड़ लोग रहते हैं। शहर में लाइट के रंग का अंतर देखिए।" एक X यूज़र ने इसे लेकर लिखा, "रंग का अंतर दिलचस्प है।"