आईएसएसएफ ने रूस और बेलारूस के निशानेबाजों को किया प्रतिबंधित
अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को अपनी सभी प्रतियोगिताओं में अगली सूचना तक भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। बकौल आईएसएसएफ, आईओसी के फैसले और आईओसी अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद ये निर्णय हुआ है। गौरतलब है, आईओसी ने खेल निकायों से रूस में आयोजनों को रद्द करने का आग्रह किया है।