आईओए ने की विनेश को ओलंपिक सिल्वर मेडल ना मिलने की पुष्टि, सीएएस के फैसले पर जताई हैरानी

इंडियन ओलंपिक्स असोसिएशन (आईओए) ने पेरिस ओलंपिक्स से रेसलर विनेश फोगाट की अयोग्यता के खिलाफ दायर अपील को सीएएस (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स) द्वारा खारिज किए जाने की पुष्टि की है। आईओए प्रमुख पीटी उषा ने इस फैसले पर हैरानी जताई है। विनेश 100 ग्राम अधिक वज़न होने के कारण गोल्ड मेडल बाउट के दिन अयोग्य हो गई थीं।

Load More