आईओसी की अपने कर्मचारियों के लिए लॉन्च की गई खुद की मैट्रिमनि सर्विस से हुई पहली शादी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने जनवरी-2023 में अपना एक मैट्रिमनि प्लैटफॉर्म 'IOCians2gether' लॉन्च किया था जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को ऑर्गेनाइज़ेशन के अंदर अपने पार्टनर ढूंढने के लिए प्रोत्साहित करना था। आईओसी के कर्मचारी (सीमा यादव और तरुण बंसल) इस प्लैटफॉर्म से शादी करने वाले पहले कपल बन गए हैं। आईओसी के चेयरमैन श्रीकांत माधव भी इस शादी में शामिल हुए।