आईजीएल ने सीएनजी के दाम ₹2/किग्रा बढ़ाए, दिल्ली व अन्य शहरों में कीमत की सूची जारी
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से ₹2/किलोग्राम बढ़ा दीं। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹73.61/किग्रा और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में ₹76.17/किग्रा हो गई है। वहीं, गुरुग्राम में इसकी कीमत ₹81.94/किग्रा, करनाल-कैथल में ₹82.27/किग्रा, रेवाड़ी में ₹84.07/किग्रा और अजमेर, पाली व राजसमंद में ₹83.88/किग्रा हो गई है।