आईटी जॉब छोड़ महिला कर रही है मशरूम की खेती, सालाना कमा रही है ₹1.5 करोड़
हिरीशा वर्मा नामक महिला दिल्ली में अपनी आईटी जॉब छोड़कर उत्तराखंड में मशरूम की खेती कर रही है। वर्मा ने 2013 में केदारनाथ में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित महिलाओं की मदद के लिए ऐसा किया और ₹80 लाख खर्च कर सेटअप तैयार किया। वर्मा आज सालाना ₹1.5 करोड़ कमाती हैं और उन्होंने 2,000 महिलाओं की मदद की है।