आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल के 819 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
आईटीबीपी ने कॉन्स्टेबल (किचन सर्विस) के 819 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है। 18 से 25 वर्ष के 10वीं पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।