आईटीबीपी ने हेड कॉन्स्टेबल समेत विभिन्न पदों के लिए निकाली 128 भर्तियां
आईटीबीपी ने हेड कॉन्स्टेबल समेत विभिन्न पदों के लिए 128 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12-अगस्त से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। हेड कॉन्स्टेबल के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी वेतनमान के लेवल-4 के आधार पर ₹25,500 से लेकर ₹81,000 के बीच होगी।