आईटी कंपनी की कर्मचारी का कोलकाता के होटल में हुआ गैंगरेप; मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के एक होटल में आईटी कंपनी की एक महिला कर्मचारी से गैंगरेप के आरोप में एक महिला समेत 3 सहकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला पर घटना को अंजाम देने में दो पुरुष आरोपियों की मदद करने का आरोप है। बकौल पुलिस, पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया गया।