आईटी कंपनी ग्लोबांट ने अपने सभी 30,000 कर्मियों को परमानेंट वर्क फ्रॉम होम की दी अनुमति
आईटी कंपनी ग्लोबांट ने अपने सभी कर्मचारियों को परमानेंट वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) की अनुमति दी है। कंपनी के सीईओ मार्टिन मिगोया ने कहा कि कुछ कर्मचारी कोविड-19 के बाद ऑफिस वापस आए लेकिन किसी को 'सिर पर बंदूक रखकर' नहीं बुलाया गया। 33 देशों में स्थापित कंपनी के कार्यालय पुणे, अहमदाबाद और इंदौर में भी हैं।