आईटी कंपनी विप्रो ने अमेरिका में 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने अमेरिका के फ्लोरिडा में 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों में 100 से अधिक प्रोसेसिंग एजेंट, कई टीम लीडर और एक टीम मैनेजर शामिल है। गौरतलब है, इससे पहले फरवरी में विप्रो ने नए कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 50% की कटौती करने का फैसला लिया था।