आईटी क्षेत्र में नियुक्तियों में सुधार के कोई संकेत नहीं: इन्फो एज के सीईओ हितेश ओबेरॉय
नौकरी डॉट कॉम की पैरेंट कंपनी इन्फो एज के सीईओ हितेश ओबेरॉय ने कहा है कि कई तिमाहियों की मंदी के बाद भी आईटी क्षेत्र में नियुक्तियों में सुधार नज़र नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता कि आईटी क्षेत्र में नियुक्तियां कब ठीक होंगी...कई कंपनियां नई नियुक्तियों से पहले अपने अतिरिक्त आईटी कर्मचारियों को निकाल रही होंगी।"