आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में विकसित देश के सबसे तेज़ राउटर को किया लॉन्च
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बेंगलुरु में देश का सबसे तेज़ और स्वदेश में विकसित मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग राउटर को लॉन्च किया। इस राउटर की गति 2.4 टेराबाइट प्रति सेकेंड (टीबीपीएस) है। लॉन्च इवेंट को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि इस राउटर का निर्माण देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।