आईटी व बैंक के शेयरों में तेज़ी के बीच 17,200 के पार पहुंचा निफ्टी; 1,200+ अंक चढ़ा सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक मंगलवार को बढ़त के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,200+ अंक चढ़कर 58,000 के पार जबकि निफ्टी 300+ अंक बढ़कर 17,200 के पार पहुंच गया। इस दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़, इंडसइंड बैंक, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ व अदाणी पोर्ट्स लाभ वाले शेयरों में शामिल थे।