आईटीआर में रेंट और होम लोन की गलत जानकारी देने वाले वेतनभोगियों को भेजा गया नोटिस: रिपोर्ट
'ईटी' के मुताबिक, आयकर रिटर्न (आईटीआर) में करीबी रिश्तेदारों के नाम से फर्ज़ी रेंट स्लिप और होम लोन के नाम पर छूट लेने वाले वेतनभोगी करदाताओं की जांच शुरू की गई है। आयकर विभाग ने कुछ करदाताओं को नोटिस जारी कर छूट के दावों के साक्ष्य मांगे हैं। धोखाधड़ी की पहचान के लिए विभाग एक सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहा है।