आईटीबीपी की महिला टुकड़ी ने गणतंत्र दिवस समारोह में बजाई 'सारे जहां से अच्छा' की धुन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की महिला बैंड टुकड़ी ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान बैंड ने 'सारे जहां से अच्छा' की धुन बजाई। इस टुकड़ी का नेतृत्व बैंड कमांडर कॉन्स्टेबल अंबिका पाटिल ने किया। वहीं, समारोह में दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी ने भी मार्च किया।

Load More