आईटीबीपी के जवानों ने सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर किया योग

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने बुधवार को सिक्किम के हिमालयी क्षेत्र में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग का अभ्यास किया। आईटीबीपी ने तकरीबन 20 जवानों का योग करते हुए वीडियो शेयर किया है। आईटीबीपी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की तैयारी में बर्फ की परिस्थितियों में योग सत्र के दौरान।''

Load More