आईटीबीपी के महिला दस्ते ने उत्तराखंड में चीन से लगी सीमा पर तिरंगे के साथ की पेट्रोलिंग

'आज़ादी का अमृत महोत्सव' और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को आईटीबीपी की महिलाकर्मियों ने उत्तराखंड में 17,000 फीट की ऊंचाई पर भारत-चीन सीमा पर तिरंगा लेकर पेट्रोलिंग की। आईटीबीपी ने पेट्रोलिंग का वीडियो और तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं। वीडियो में महिलाकर्मी 'भारत माता की जय' के नारे लगाती दिख रही हैं।

Load More