आईनॉक्स विंड की प्रमोटर ने कंपनी में किया ₹900 करोड़ का निवेश, 13% तक चढ़े शेयर
आईनॉक्स विंड के शेयर गुरुवार को 13% तक चढ़कर ₹164 पर पहुंच गए। आईनॉक्स विंड की प्रमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी के कंपनी में ₹900 करोड़ का निवेश करने की घोषणा के बाद फर्म के शेयरों में उछाल आया है। आईनॉक्स विंड के अनुसार, इस राशि का प्रयोग कंपनी कर्ज़ को पूरी तरह से खत्म करने के लिए करेगी।