आईपीएल 2025 की नीलामी में किन भारतीयों खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस ₹2 करोड़ रखा है?
कई प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों ने आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस ₹2 करोड़ रखा है। इनमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर व उमेश यादव अन्य नाम हैं।