बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए गेंद पर सलाइवा के इस्तेमाल की छूट दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकांश फ्रैंचाइज़ी के कप्तानों ने सलाइवा से संबंधित प्रतिबंध को हटाने की मांग की थी। गौरतलब है, आईसीसी ने 2020 में कोविड-19 के कारण सलाइवा के इस्तेमाल पर अस्थाई रोक लगाई थी और 2022 में इस बैन को स्थाई किया था।