आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती है कौनसी टीम?
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक उपलब्ध पर्स वैल्यू (₹110.5 करोड़) और खिलाड़ियों के सर्वाधिक उपलब्ध स्लॉट्स (23) हैं। आरसीबी के पास 22 स्लॉट्स उपलब्ध हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास 21 स्लॉट्स उपलब्ध हैं। सीएसके, जीटी, एलएसजी, एमआई और एसआरएच के पास 20-20 उपलब्ध स्लॉट्स हैं। केकेआर व आरआर के पास 19-19 स्लॉट्स उपलब्ध हैं।