आईपीएल 2026 से पहले पूजा-पाठ करते नज़र आए पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग
पंजाब किंग्स (PBKS) के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल-2026 से पहले न्यू चंडीगढ़ स्थित न्यू इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पिन बॉलिंग कोच सैराज बहुतुले और विकेट कीपिंग कोच ब्रैड हैडिन के साथ पूजा-अर्चना की है। गौरतलब है, पंजाब किंग्स 31 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी।