आईपीएल में किन 5 बल्लेबाज़ों ने बनाए हैं सर्वाधिक अर्धशतक?
आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक 66 बार अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 64-अर्धशतक जड़े हैं जबकि शिखर धवन ने 53, रोहित शर्मा ने 45 और एबी डीविलियर्स ने 43 अर्धशतक जड़े हैं। गौरतलब है कि वॉर्नर, धवन और डीविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। .