आईपीएल में किन 5 बल्लेबाज़ों ने लगाया है 40 से कम गेंदों पर शतक?
पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य सीएसके के खिलाफ 39 गेंदों में शतक बनाते ही आईपीएल में 40 से कम गेंदों में शतक बनाने वाले 5वें बल्लेबाज़ बन गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (30-गेंदों पर) के नाम है। यूसुफ पठान ने 37, डेविड मिलर ने 38, ट्रैविस हेड ने 39 गेंदों में शतक बनाया।