आईपीएल में किन टीमों ने सर्वाधिक बार बनाया है 200 से अधिक का स्कोर?
आईपीएल में पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। पंजाब ने शनिवार को केकेआर के खिलाफ 28वीं बार लीग में 200 से अधिक रन बनाने के आंकड़े को छुआ। आईपीएल में सर्वाधिक 200 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सीएसके (33) के नाम है जबकि दूसरे स्थान पर आरसीबी (32) है।