आईपीएल में कोहली के नाम दर्ज हैं कौन-कौन से रिकॉर्ड?
8,661 रनों के साथ आईपीएल में विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक रन (आईपीएल 2016 में 973 रन) बनाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक 8 शतक और 71 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। वह आईपीएल में सर्वाधिक कैच (117) लेने वाले खिलाड़ी हैं।