आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद SSB प्रमुख नियुक्त हुए
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। ओडिशा कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रसाद वर्तमान में सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। एसएसबी प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी को अगस्त में बीएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।