आईपीओ के ज़रिए ₹12,500 करोड़ जुटाएगी HDFC की HDB फाइनेंशियल
एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को घोषणा की कि उसकी सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज़ आईपीओ के ज़रिए ₹12,500 करोड़ तक जुटाएगी। इसमें ₹2,500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹10,000 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। गौरतलब है कि यह एचडीएफसी ग्रुप की तरफ से 6 साल बाद कोई आईपीओ आ रहा है।