आईपीओ में पहले से कम शेयर बेचेगी ओला, योजना में किया बदलाव
ओला इलेक्ट्रिक की ड्राफ्ट आईपीओ फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने अपनी आईपीओ योजना में बदलाव किया है और वह पहले के मुकाबले अब कम शेयर बेचेगी। कंपनी की योजना पहले 47.39 मिलियन शेयर बेचने की थी जो अब उसने घटाकर 37.91 मिलियन शेयर कर दी है। ओला का आईपीओ 2 अगस्त को खुलेगा और 6 अगस्त को बंद हो जाएगा।