आईपीओ लाने की तैयारी में है भारत की पहली यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनी इनमोबी
भारत की पहली यूनिकॉर्न स्टार्टअप कंपनी का दर्जा पाने वाली एडटेक कंपनी इनमोबी एक बार फिर से आईपीओ लाने की तैयारी में है। करीब 3 साल पहले इनमोबी ने अमेरिकी शेयर बाज़ार में लिस्ट होने की तैयारी की थी लेकिन बाद में उसे पीछे हटना पड़ा था। इनमोबी को 2011 में ही यूनिकॉर्न स्टार्टअप का दर्जा मिल गया था।