आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में नहीं खेलेंगे टाय, राजस्थान ने शम्सी को किया साइन
राजस्थान रॉयल्स ने बताया है कि यूएई में होने वाले आईपीएल-2021 के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलियाई पेसर ऐंड्र्यू टाय नहीं खेलेंगे और फ्रैंचाइज़ी ने उनकी जगह दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर तबरेज़ शम्सी को साइन किया है। शम्सी फिलहाल टी20I गेंदबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। आईपीएल-2021 के दूसरे चरण में राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉस बटलर भी नहीं खेलेंगे।