आईपीएल 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान 1 लाख से अधिक लोगों ने गाया 'वंदे मातरम'
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान 1 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ 'वंदे मातरम' गाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। सिंगर-कंपोज़र ए.आर. रहमान की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने 'वंदे मातरम' गाया। समापन समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी प्रस्तुति दी।