आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करेगी राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने रविवार को आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि गुजरात टाइटंस ने 1 बदलाव करते हुए अल्ज़ारी जोसेफ की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया है।