आईपीएल 2022 के विजेता और उप-विजेता को कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को होने वाले आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को ₹20 करोड़ की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि उप-विजेता टीम को ₹13 करोड़ मिलेंगे। वहीं, टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर को ₹12 लाख मिलेंगे जबकि सर्वाधिक विकेट लेने वाले और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को ₹15-₹15 लाख दिए जाएंगे।