आईपीएल 2022 में 50 मैच खेले जाने के बाद कैसी है अंकतालिका?
आईपीएल-2022 में 50 मैच खेले जाने के बाद गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के 12-12 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन-रेट के कारण राजस्थान तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स, एसआरएच और पंजाब किंग्स के 10-10 अंक हैं।