आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मैच में पहले गेंदबाज़ी करेगी सीएसके
सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को आईपीएल-2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। सीएसके ने अपने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए मोईन अली व क्रिस जॉर्डन की जगह ड्वेन प्रिटोरियस व मिचल सेंटनर को शामिल किया है जबकि मुंबई इंडियंस ने 3 बदलाव किए हैं।