आईपीएल 2022 में सबसे अधिक छक्के और सबसे अधिक चौके किसने लगाए?
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर ने आईपीएल-2022 में सबसे अधिक 45 छक्के और सबसे अधिक 83 चौके लगाए। बटलर के बाद पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टन ने 34 छक्के जबकि केकेआर के आंद्रे रसेल ने 32 छक्के लगाए। वहीं, डेविड वॉर्नर ने दूसरे सबसे अधिक 52 चौके लगाए जिनके बाद गुजरात टाइटंस के शुबमन गिल (51) का स्थान रहा।